Get my banner code or make your own flash banner

रविवार, 12 अप्रैल 2009

टिकट के लिए कुछ भी करेगा................

टिकट के लिए कुछ भी करेगा..........


इस तस्वीर को देखिए..............आप सोच रहे होंगे कि पेड़ पर चढ़ा ये शख्स नए जमाने का वीरू होगा। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो बिल्कुल गलत सोच रहे हैं, जी हां। इस तस्वीर को देख कर आपको फिल्म शोले के वीरू की यादें तो जरूर ताजा हो गईं होंगी, जिसमें वसंती से शादी नहीं होने पर वीरू टॉवर पर चढ़ जाता है। लेकिन यहां तो बात ही कुछ और ही जनाब। दरअसल ये नजारा है दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय का, जहां यूपी के जलेसर के पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह पेड़ पर चढ़ गए। मन में सांसद बनने की हसरते थी, इसलिए उसने कांग्रेस मुख्यालय का रूख किया। लेकिन उसकी हसरत पूरी हुई। फिर क्या था....प्रेमपाल एकदम वीरू बन गए। देखते ही देखते विधायक जी तो पेड़ से अपना बायोडाटा फेंकने लगे। जी हां बायोडाटा फेंक कर अपनी दावेदारी को मजबूत कर रहे थे। ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रेमपाल वीरू बने हों। इससे पहले भी कई बार वो पेड़ पर चढ़ चुके हैं। जब सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री बनने इनकार किया था, उस समय भी प्रेमपाल सिंह 10 जनपथ के पास स्थित पेड़ पर चढ़ गये थे। अब उनको खुद टिकट चाहिए था इस लिए कांग्रेस मुख्यालय के इस पेड़ पर चढ़कर उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रेमपाल के संसद बनने की हसरते पूरी होती है या नहीं ये तो कांग्रेस के आला कमान पर ही निर्भर करता है, लेकिन अपनी इन हरकतों से वो मीडिया की सुर्खियां जरूर बन गए। हम तो यही कहेंगे कि लगे रहो प्रेमपाल भाई..........।

कोई टिप्पणी नहीं: